श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

by

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ ।तत्पश्चात सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास करके एवं कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्रों ने अपनी स्कूल बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर विद्यालय के सत्र 2024- 25 के कक्षा दसवीं की स्टेट टॉपर कर्मा एवं 12वीं के स्कूल टॉपर अपूर्वा, हेतल एवं काजल को पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय में छात्रों को विशेष प्रेरणात्मक पल उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल के जे एस रंधावा जिन्होंने ‘ऑपरेशन विजय शियाचीन’ में अपनी सक्रिय भागीदारी दी है। अपनी आर्मी पोशाक में पूरे उत्साह एवं जोश में उपस्थित हुए जो छात्रों को देश प्रेम ,त्याग, नियमों का अनुपालन और देशभक्ति के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प करने की प्रेरणा देता है ।उन्होंने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक सच्चा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिला नायर ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के स्वागत के लिए समितियां गठित : डॉ. मदन कुमार

एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी  : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, करीब 4 घंटे चला विधि-विधान

भगवान राम के विग्रह को गर्भ ग्रह के आसन पर रख दिया गया. रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। पूरे मंत्र कर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!