मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

by

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के दूरदर्शी निर्णयों और सशक्त नेतृत्व ने भारत की प्रगति एवं विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन, आर्थिक सुधारों, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कृषि उत्पादकता को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहने तथा प्रगतिशील एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें अनुशासन, समर्पण, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल तथा कमलेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मार्थ अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

रोहित भदसाली।  हमीरपुर  :  राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर जीभी में‘ शोभला सराज 2.0’ का आयोजन, पर्यटन को स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर बल।

स्वच्छ सराज, समृद्ध सराज का गूंजा संदेश, पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति और संस्कृति की कीमत पर नहीं। सराज की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की पहल। जिभी/बंजार(परस राम भारती):- विश्व पर्यटन दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपी के 19 साल के युवक से पुलिस ने पकड़ा 8.4 ग्राम चिट्टा : एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मनाली : पुलिस ने मनाली में उत्तर प्रदेश के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।हिमाचल पुलिस ने मनाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ...
Translate »
error: Content is protected !!