श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

by
एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही उन्होंने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में शीश नवाकर जनसभा को संबोधित करते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न केवल जिला कांगड़ा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा इस क्षेत्र पर बनी हुई है।May be an image of dais and text
क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एडीपी परियोजना के अंतर्गत मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे भविष्य में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।May be an image of one or more people, temple and text
उन्होंने मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, मेला कमेटी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना की।
मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध कलाकार ममता भारद्वाज, ‘रुंजुनुआ’ फेम मोहित गर्ग और सौरभ शर्मा ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया,मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, कुटलैहड़ कांग्रेस नेता विवेक मीका ,तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया व जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार,अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड करणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

87 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया बलात्कार.. 14 से 67 साल की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

नॉर्वे  :नॉर्वे के एक छोटे से गांव में कई महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय पूर्व डॉक्टर अर्ने बे पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी बनें भागीदार : डीजीपी अशोक तिवारी

कहा—‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ केवल पुलिस अभियान नहीं, युवाओं का भविष्य बचाने की सामूहिक मुहिम; हिमाचल की ईआरएसएस-112 सेवा राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वें से पहले स्थान पर पहुंची एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किये भरोली कोहाला के होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

ज्वाला जी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोली कोहाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!