श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

by
एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही उन्होंने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में शीश नवाकर जनसभा को संबोधित करते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न केवल जिला कांगड़ा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा इस क्षेत्र पर बनी हुई है।May be an image of dais and text
क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एडीपी परियोजना के अंतर्गत मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे भविष्य में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।May be an image of one or more people, temple and text
उन्होंने मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, मेला कमेटी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना की।
मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध कलाकार ममता भारद्वाज, ‘रुंजुनुआ’ फेम मोहित गर्ग और सौरभ शर्मा ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया,मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, कुटलैहड़ कांग्रेस नेता विवेक मीका ,तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया व जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार,अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड करणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का शुल्क निर्णय, गरीबों पर बोझ, स्वास्थ्य अधिकार का हनन : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है, जिसने राज्य की जनता को आक्रोशित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की होशियारपुर / दलजीत अजनोहा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी...
Translate »
error: Content is protected !!