श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा रथ यात्रा का आयोजन

by

गढ़शंकर -सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार गढ़शंकर शहर की सुख शांति के लिए करवाए जाते श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में आज श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा शहर में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में बड़ी गिनती में कृष्ण भक्तों ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस रथयात्रा में भगवान श्री कृष्ण जी की सुंदर झांकियों के अलावा बैंड पार्टीया देखने योग्य थी। इस अवसर पर बंत सरकार जी ने विशेष तौर पर पहुंचकर संगतो को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मेला प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति 16 नवंबर से 19 नवंबर तक लगाने वाले श्री कृष्ण लीला मेले में स्कूली बच्चों की खेलें, कबड्डी और कुश्ती के मैच करवाए जाएंगे और मेले के आखिरी दिन कंस का वध किया जाएगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण लीला मेला प्रबंधक कमेटी द्वारा इलाके के लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर के अध्यक्ष राणा चंद्रभान, महासचिव योगराज गंभीर, राजीव राणा, रतन जयसवाल, मदन मोहन, राणा उदय भान, बलविंदर टोनी, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, चरणजीत सिंह,जसविंदर राणा, कर्मजीत हस्तीर, अमरजीत सिंह, पंडित राकेश गर्ग, राकेश कपूर, अश्विनी वाली, जसविंदर सिंह, डॉक्टर प्रवेंद्र जॉनी और विनय कुमार के अलावा बड़ी गिनती में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फूड बिजनेस आपरेटर( हर छोटे से बड़े) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य : 4 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 होशियारपुर, 29 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!