श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

by

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय
प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर नजर
गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में हगत दो दिन में हुई दो हादसों में दस लोगो की मौत और 31 के घायल होने पर पर भारत सरकार दुारा अहम घोषण की है। जिसके तहत पीएमओ के टविट्र हैंडल से टवीट कर होशिशरपुर, पंजाब में हुए हादसे में लोगों की मौत होने पर दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के वारिसों को दो दो लाख की पीएमएनआरएफ से मंजूर किए है। इसके ईलावा सभी घायलों को 50 हजार प्रति घायल देने की मंजूरी की बात टवीट की है।
तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुार मृतकों को दो दो लाख व घायलों के लिए पचास पचास हजार की मंजूरी देने का अभार प्रकट किया है।
भाजपा नेत्री निमिषा मेहता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुारा हादसों में मौत के शिकार हुए लोगो के वारिसों व घायल को मुआवजा देने की सराहना करते हुए कहा कि इस दुख के समय में हादसें के शिकार क लोगो के साथ होने का प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी देश के चप्पे चप्पे पर नजर है और वह देश के हर नागरिक के दुख में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री है। इस सभी के बावजूद प्रदेश सरकार सो रही है और हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही ना तो सडक़ों का निर्माण करवाया जा रहा और ना ही उन्हें चौड़ा कर सुरक्षित किया जा रहा है।
उधर आज श्री गुरू रविदास जी के दोनों धार्मिक स्थलों में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और प्रशासन आखिर जाग गया और आज सैकड़ों पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक को नियंत्रण करने में जुटे रहे और पुलिस कर्मचारी पूरी तरह मुसतैद दिखे तो वहीं पुलिस अधिकारी भी लगातर पूरी व्यवस्था की देख रेख करते रहे। लोगो का कहना है कि अगर पुलिस यहीं व्यवस्था दो दिन पहले की होती तो शायद दोनों हादसे ना होते और लोगो की दस लोगो की जान नहीं जाती।
फोटो : पीएमओ दुारा किए टवीट का सक्रीन शाट और पुलिस दुारा टैफिक नियंत्रण करने के लिए जगह जगह तैनात पुलिस कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब

5 PCS और 3 IAS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 पीसीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी आदेशों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
पंजाब

10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ : हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके – राहुल गांधी

नाहन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून...
Translate »
error: Content is protected !!