घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

by

क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक
ऊना: 25 अगस्त: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत आज यहां डीआरडीए सभागार ऊना में ज़िला के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता ज़िला क्षयरोग उन्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में इस अभियान के तहत ज़िला के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों व उद्योगपतियों से क्षय रोगियों की जांच में तेजी लाने व रोगियों के पोषण हेतु सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सामान्य जांच के दौरान ज़िला ऊना में वर्ष 2021 में 685 टीबी रोगियों की पहचान की गई, जबकि इस साल अब तक 460 रोगियों की पहचान कर पंजीकृत कर लिया गया है। इन सभी मरीजों का अनिश्चय पोर्टल पर पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में टीबी जांच के दायरे को भी बढ़ाया गया है, जिससे कि टीबी पॉज़िटिव रोगी के परिवार व अन्य रूप से संपर्क में रहने वाली व्यक्तियों को सावधान रहने की सलाह दी है। वर्तमान में ज़िला में 2000 परीक्षण प्रति लाख जनसंख्या की दर से किये जा रहे हैं, जिसे 4000 से अधिक तक पहुंचाना जरूरी है।
उपायुक्त ने बताया कि टीबी रोग ग्रस्त व्यक्ति 15 रोगियों को प्रभावित कर सकता है, तथा यह अत्यन्त चिन्ता का विषय है कि 21वीं शताब्दी में भी भारत ऐसे रोगों के संक्रमण से मुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की पहचान करने व उनके उपचार के लिए सरकार के साथ-साथ अन्य संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए हाइज़ीन किट को रैड क्रॉस समिति की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से सीवी नॉट मशीन उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया, ताकि जांच गति को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर 4 हाईजीन किटें भी लाभार्थियों को प्रदान की गईं।
राघव शर्मा ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रसेवा के कार्य के लिए स्वच्छा से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन व पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, जोकि लगभग 35 लाख रूपये की है, के माध्यम से ज़िला में घर-द्वार पर ही टैस्ट करके जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकती है।
डीसी ने ज़िला के सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्बन्धित दवा लेने आए अथवा किसी का इलाज चल रहा हो, तो वे उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत अवश्य करवाएं। ताकि उन्हें बेहतर दवाएं मिलें तथा उनका सही ढंग से उपचार किया जा सके।
उद्योगपतियों ने दिलाया क्षय रोग के परिवार के पोषण का भरोसा
इस मौके पर उद्योगपतियों ने भरोसा दिलाया कि इंडस्ट्री में क्षय रोग के मरीज पाये जाने पर उनके शुरूआती 15 दिनों के अवकाश के दौरान वेतन नहीं काटा जाएगा। इसके अतिरिक्त उस क्षेत्र में किसी क्षय रोगी की मृत्य होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी देने तथा परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
यह लक्षण दिखें तो जरूर करा लें जांच
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि अगर छह प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो कतई नजरंदाज न करें। इनमें दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना, खांसी के साथ बलगम व बलगम के साथ खून आना, वजन का घटना, बुखार व सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार होना, रात में बेवजह पसीना आना, भूख कम लगने जैसी समस्या हो, तो अवश्य ही अपनी जांच करा लें। जांच के उपरान्त समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मंजू बहल, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा, डब्ल्यू एचओ कंस्टेंट डॉ. शैल्जा कंवर व डॉ. रविन्द्र कुमार, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री, इंडस्ट्री संघ के प्रतिनिधि व उद्योगपति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी दफ्तरों का किया औचक दौरा : लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए तहसील कॉम्पलैक्स में अपना कैंप दफ़्तर स्थापित करने के लिए डीसी और एसएसपी को निर्देश  

होशियारपुर, 14 दिसंबर :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की कार्यवाही को जारी रखते हुए गुरूवार को स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स में लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं निर्विघ्न मुहैया करवाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेल मंत्रालय से कालका-शिमला रेल लाइन को मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने का किया आग्रह – 6 सूत्रीय एजेंडे से हिमाचल बनेगा हरित ऊर्जा राज्य: मुख्यमंत्री

रोहित : शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से यूनेस्को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन को ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने की संभावना तलाशने का...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी, कोविड टेस्ट जरूरीः डीसी

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं से की अपील ऊना, 17 फरवरी: उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!