श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर भव्य समागम: आनंदपुर साहिब में तैयारियां पूरी

by

श्री आनंदपुर साहिब : नगर कीर्तन श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से शुरू होकर लगभग 1563 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जब ये जत्थे पवित्र नगरी में प्रवेश करेंगे, तो संगत द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिकता से भर जाएगा।

संगत की सुरक्षा और सुविधा के लिए सरकार की तैयारियां : पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के अवसर पर 23 से 25 नवंबर तक राज्यस्तरीय समागमों के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। संगत की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन को सुचारू बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे राज्य में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि बाबा बकाला, अमृतसर और पटियाला जैसे स्थानों पर कीर्तन दरबारों का आयोजन किया गया है।

समागम की प्रारंभिक रस्में : समागमों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि 23 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बाबा बुड्ढा दल छावनी के पास गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे। इसी दिन विरासत-ए-खालसा में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और विचारों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य पंडाल में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के नेता गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चर्चा करेंगे।

नगर कीर्तन, हेरिटेज वॉक और विधासन सभा का विशेष सत्र
24 नवंबर को कीरतपुर साहिब से भाई जैता जी की यादगार तक ‘सीस भेंट नगर कीर्तन’ सजाया जाएगा। इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा, जिसमें कई ऐतिहासिक धरोहरें शामिल होंगी। भाई जैता जी की यादगार पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। उसी दिन चरण गंगा स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अतिरिक्त 23 से 29 नवंबर तक विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

समागम की समाप्ति और सुरक्षा व्यवस्था25 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग कर समागम समाप्त होगा। इसके बाद बाबा बुड्ढा दल छावनी में ‘सरबत दा भला’ एकत्रता समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों संगत शामिल होंगी। पंजाब सरकार ने लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं।

परिवहन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत प्रबंधन :  संगतों की सुविधा के लिए सरकार ने परिवहन साधनों की व्यवस्था की है, जिसमें ई-रिक्शा, मिनी बसें और अन्य वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, चिकित्सा आपातकाल के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस और मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस की बड़ी तैनाती :  समागमों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने 8,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरे क्षेत्र को सुरक्षित जोन में तब्दील किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
article-image
पंजाब

450 वर्षीय महान शताब्दी को समर्पित धार्मिक समागम 29 सितंबर को करवाया जा रहा : संत गुरचरण सिंह पंडवा 

यह धार्मिक समागम  प्रात 10 बजे से शाम 3 बजे तक करवाया जाएगा जिसमें प्रमुख रागी, ढाढी, कथा वाचक और कीर्तनी जत्थे संगतों को गुरबाणी द्वारा निहाल  करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : तप अस्थान निर्मल...
article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
Translate »
error: Content is protected !!