पंजाब सरकार जनता की बेहतरी के लिए कर रही है दिन-रात कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में ट्यूबवेल व वार्ड नंबर 15 सीवरेज व गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 07 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। वे आज वार्ड नंबर 11 में 30 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य व वार्ड नंबर 15 में सीवरेज, गलियों व नालियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान वार्ड वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 11 में पिछले काफी समय में नए ट्यूबवेल लगाने की मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर लगाने का कार्य शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल लगने के बाद वार्ड नंबर 11 व इसके साथ जुड़े इलाके के लोगों की लंबे समय से पीने वाले साफ पानी वाली बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का विजन है कि प्रदेश के हर घर नल व हर घर जल की सुविधा पहुंचे ताकि सभी को पीने का साफ पानी मिले। उन्होंने लोगों को पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 11 के पार्क के विकास के लिए भी कार्य शुरु किया जा रहा है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वार्ड नंबर 15 में भी सीवरेज, गलियों व नालियों की समस्याओं का भी समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की बेहतरी के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद चंद्रावती, कामरेड गंगा प्रसाद, एक्सियन कुलदीप, हरप्रीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के चारों आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर डाक्टरों व स्टाफ को सौंपे कैबिनेट मंत्री जिंपा ने नियुक्ति पत्र

स्वस्थ पंजाब के सपने को साकार करेंगे आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिंपा लोगों को डोर स्टैप के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए हैं आम आदमी क्लीनिक होशियारपुर :...
article-image
पंजाब

New age job-oriented courses to

Hoshiarpur /August 06/Daljeet Ajnoha : Gurvinder Singh Bahra, Chancellor of Rayat Bahra Professional University and Chairman of the Rayat Bahra Group here today hailed the Punjab Government decision to set up Rayat Bahra Professional...
पंजाब

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शब वारिसों को सौपा

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार महिला की सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिरतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने...
Translate »
error: Content is protected !!