श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में करवाया धार्मिक कार्यक्रम

by

नवांशहर। स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की 553वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजन करवाए गए। सुबह से शाम तक संगत गुरुद्वारा साहिब में सतनाम वाहेगुरु जी का जाप करती रही। सुबह हेड ग्रंथी जसविंदर सिंह ने शनिवार को रखे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डलवाया, उसके बाद धार्मिक दीवान सजाए गए। जिसमें हरविंदर सिंह गंगानगर वाले, बलदेव सिंह दमदमी टकसाल मेहता चौक वाले, हजूरी रागी भाई सतविंदर सिंह व भाई प्रदीप सिंह, ग्रंथी जसविंदर सिंह, कथावाचक राहुल सिंह, कथावाचक भाई जोबनप्रीत सिंह ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी महिमा का गुणगान किया। उन्होंने संगत को जिथे बाबा पैर करे.., सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होया.., कलितारन गुरु नानक आया.., सतगुरु तुम्हरे काज संवारे.. मारिया सिक्का जगत विच नानक निर्मल पंच चलाया.. इत्यादि अनमोल शब्द सुना कर संगत को निहाल किया। भाई राहुल व जोबनप्रीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का जन्म ही मनुष्य को अंधविश्वास से बाहर निकालने के लिए हुआ था। उन्होंने संगत को बताया कि मनुष्य जन्म परमात्मा के सिमरन के लिए मिला है, परमात्मा का सिमरन बिना किसी जाति-पाति धर्म से उठकर करना चाहिए। मंच संचालन सुखविंदर सिंह थांदी ने किया। मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मक्खन सिंह ग्रेवाल, सुखविंदर सिंह थांदी, हरसुखपाल सिंह ग्रेवाल, सर्बजीत सिंह, अमरजीत सिंह खालसा, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह चावला, उत्तम सिंह, सोहन सिंह, जरनैल सिंह खालसा, जसवंत सिंह भट्टी इत्यादि के साथ भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर किया टॉप : कांगड़ा की कृतिका शर्मा 698 अंक लेकर प्राप्त किया दूसरा नंबर

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आज 10वीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रदेश में हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, हत्या की निष्पक्ष जांच और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग गढ़शंकर : मानसा में लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे परविंदर सिंह झोटा...
Translate »
error: Content is protected !!