श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी को सुंदर शाम अरोड़ा ने सौंपा 2 लाख का चैक

by
होशियारपुर:   स्थानीय वार्ड नंबर 32 की श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी को उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने 2 लाख रुपए  का चैक सौंपते हुये कहा कि समाज भलाई और विकास कामों में सक्रिय सोसायटियों, सभायों और संस्थाओं की हर संभव मदद के लिए पंजाब सरकार हमेशा वचनबद्ध है।
सोसायटी के अधिकारियों को चैक देने के समय पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार गैर-सरकारी संस्थाओं, सोसायटियों आदि को समय -समय पर अपेक्षित सहायता प्रदान करती रहती है और समाज भलाई के कामों के लिए भविष्य में भी सरकार की तरफ से हर बनती मदद करते हुये समाज के एकसमान विकास को यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी को दिया जा रहा अनुदान जरुरी कामों पर खर्च की जायेगा।
इस मौके पर दूसरों के इलावा इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पूर्व काऊंसलर सुदर्शन धीर, मनमोहन सिंह तुली, भुपिन्दर सिंह, राज कुमार, दीपक शारदा, मीनाक्षी शारदा, सोहन लाल, बिंदू शर्मा, अमरीक सिंह, विजय कुमार, दर्शन, जसविन्दर, अश्वनी, रमित बजाज, सोनू सैनी, नीतू आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बरामद : सेंट्रल जेल की अधीक्षक करमजीत सिंह भूल्लर ने कहा जांच में बड़े खुलासे हो सकते

फरीदकोट : सेंट्रल जेल की एक बैरक में बंद 10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बराम द हुए है। जेल के अंदर इन सभी आरोपियों के पास यह मोबाइल कैसे और कब पहुंचे इसकी...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर की लडक़ी दिया ने की आत्महत्या : दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा कर

दिल्ली : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग मारने वाली  होशियारपुर की 25 वर्षीय दिया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  डॉक्टरों ने उसकी जान जाने का कारण मल्टीपल फ्रैक्चर बताया।  कुछ...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बब्बर अकाली मेमोरियल

गढ़शंकर – खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग की ओर से ‘सतत विकास के लिए जल संचयन की विधि और चुनौतियाँ’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन सचिव डॉ. कुलदीप...
article-image
पंजाब

1-0 से पद्दी सूरा सिंह की टीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

गढ़शंकार।  चौथा सरदार बलवीर सिंह ठंडल यादगारी तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन ठंडल परिवार, पुरखोवाल दोआबा स्पोट्र्स क्लब व ग्राम पंचायत पुरखोवाल के सहयोग से करवाया गया। जिसमें 16 फुटबाल टीमों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!