गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यांगजनो ने हिस्सा लिया : जिलाधीश रियात

by
होशियारपुर :  जिला प्रशासन की ओर से दिव्यागों को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यागों ने हिस्सा लिया।
जिलाधीश अपनीत रियात ने इस संंबंधी जानकारी देते हुए बताया कि विशेष कैंप के दौरान 206 दिव्यागों व्यक्तियों की ओर से यूडीआईडी कार्ड के लिए अप्लाई किया गया जबकि 28 दिव्यागों की ओर से डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, 1 की ओर से पेंशन व 6 दिव्यागों ने कैंप में मौजूदा स्टाफ से अपनी वोटें बनवाई।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे साप्ताहिक कैंपों में दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए अलग-अलग संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो कि उनको जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर ही सारी कार्रवाई करवाते हैं। कैंप के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, डी.डी.एफ पीयूष गोयल, स्वास्थ्य विभाग, जिला रैडक्रास सोसायटी, चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ की प्रशंसा की सेवा केंद्रों की ओर से एक वर्ष में 254878 नागिरकों को दी गई सेवाएं, 0.07 प्रतिशत प्रार्थना पत्र पैंडिंग...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र

विद्यार्थियों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में छात्रों के लिए भारतीय वायुसेना का एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!