श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा श्रावण अष्टमी मेला : श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 500 गृह रक्षक देंगे सेवाएं

by
बिलासपुर, 15 जुलाई :  श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने आदेश जारी कर गृह रक्षा, पांचवीं वाहिनी, बिलासपुर को 500 गृह रक्षक (महिला गृह रक्षकों सहित) की सेवाएं मेले में तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
यह सभी गृह रक्षक 24 जुलाई 2025 की दोपहर तक पुलिस मेला अधिकारी, श्री नयना देवी जी को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। मेले में तैनात इन गृह रक्षकों के वेतन भत्तों की अदायगी श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास द्वारा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा ताकि मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म 12-डी में घर से मतदान हेतु 76 माइक्रो आर्ब्जवर को दिया प्रशिक्षण : सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा

नाहन, । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा है कि चुनावी डियुटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना...
हिमाचल प्रदेश

संकट मोचन मंदिर में हरी पत्तल पर मिलने लगा भंडारा

एएम नाथ। शिमला 02 सितंबर – जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टोर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हादसे के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार : उफनती खड़ में पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं को सरकार को सम्मानित करना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 12 अगस्त : कल हुए जेजो हादसे का जायजा लेने पहुंची भाजपा नेता निमिषा मेहता ने इस भयानक सड़क हादसे के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। निमिषा मेहता ने इलाके के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती : जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

नई दिल्ली :  पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने...
Translate »
error: Content is protected !!