पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती : जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

by

नई दिल्ली :  पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है यानी एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

वैकेंसी डिटेल

  • अधिकारी – सिविल इंजीनियर (JMG स्केल I): 21 पद
  • अधिकारी – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 7 पद
  • अधिकारी – मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 2 पद

अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी?

  • अधिकारी – JMG स्केल I में सिविल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों या भारत सरकार द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी – JMG स्केल I में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी – JMG स्केल I में मैकेनिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आप को रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एनसीबी ने हिमाचल व पंजाब के 3 नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया :सूचना देने वालों को मिलेंगे 25 हजार

एएम नाथ। मोहाली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ यूनिट ने तीन नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया। इसमें दो तस्कर हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मोगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रावण दहन कर दिया बुराइयों को मिटाने का संदेश….बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

दशहरे पर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
पंजाब

Punjab govt’s service centres

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8— Former MP Avinash Rai Khanna on Friday accused the Punjab government’s service centres of becoming “dilemma centres” for the public, saying citizens face prolonged delays in issuance of caste, residence and...
Translate »
error: Content is protected !!