श्री ब्रह्मचारी आश्रम में श्री हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ती स्थापना कार्यक्रम विधिवत संपन्न : पूर्व सांसद खन्ना महाबली बजरंगबली के प्रतिमा स्वरूप के सामने हुए नतमस्तक

by

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना श्री ब्रह्मचारी आश्रम गाँव नंगल शहीदां में श्री बजरंगबली जी महाराज की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में करवाए गए भव्य आयोजन में शामिल हुए जहाँ खन्ना स्थापित किये गए श्री हनुमान जी के 11 मुखी प्रतिमा स्वरूप के आगे नतमस्तक हुए जिसमें हनुमान वानर मुख, श्री राम मुख, भगवान् शिव मुख, अग्निदेव मुख, गणेश मुख, नरसिंघ मुख, गरुड़ मुख, वराह मुख, हयग्रीव मुख, भैरव मुख, स्त्री महाकाली मुख सुशोभित हैं। आश्रम से श्री हनुमान जी को समर्पित एक भव्य शोभा यात्रा का आगाज़ हुआ जो कि बड़ा हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में पहुंची। उसके बाद आश्रम लौट कर पूजा अर्चना की गयी । इस धार्मिक आयोजन में सिंगला स्टील की तरफ से लंगर की व्यवस्था की गयी। इस मौके पर खन्ना के साथ संत महिपाल जी, डॉ. तिवारी, आई.आर.एस. पूनम रानी, पूर्व कैट जज सतीश मोंगा ने भी भगवान् श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार थे: कुलदीप पठानिया

वीरभद्र की विचारधारा से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष 93वीं जयंती पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर जुटे कांग्रेस नेता एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 10वीं व 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 13 मई : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ( गढ़शंकर) का सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार रहा है। जानकारी देते स्कूल डायरेक्टर श्रीमती हरप्रीत कौर ने बताया कि दसवीं...
Translate »
error: Content is protected !!