खालसा कॉलेज में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शिविर में पहुंचे क्लब प्रबंधक राजिंदर सिंह चक्क सिंहां, अंतरराष्ट्रीय दस्तार कोच मनजोत सिंह खमाणों और कोच बलकार सिंह का स्वागत करते हुए शिविर में शामिल बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

शिविर के दौरान क्लब प्रबंधक राजिंदर सिंह चक्क सिंहां ने दस्तार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दस्तार हमारी शान का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय दस्तार कोच मनजोत सिंह खमाणों ने बच्चों को दस्तार के बारे में कपड़े से लेकर दस्तार सजाने तक का प्रारंभिक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि शिविर के आगामी दिनों में बच्चों को स्वयं दस्तार सजाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, प्रो. हरविंदर कौर, कोच बलकार सिंह, सुरिंदर सिंह दारापुरी, बिंद सिंह तथा अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

940 मादक कैप्सूल और 212 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर पुलिस ने शीतला माता रोड स्थित बीनेवाल श्मशानघाट से पकड़ा,  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके...
article-image
पंजाब

यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर...
article-image
पंजाब

पठानकोट में सीएम पंजाब भगवंत मान ने 40 लाख लोगों के फोन में करवा दी टूं-टूं : सीएम मान ने कहा 1 ​सितंबर से दोबारा होगी लोगों के मोबाइलों पर टूं-टूं

पठानकोट : पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत प्रदेश की लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। पठानकोट के ब्लॉक...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
Translate »
error: Content is protected !!