श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को पठानकोट तक मिलेगी निशुल्क बस सुविधा : जगत सिंह नेगी

by

चंबा से भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के हिस्से को युद्ध स्तर पर बहाल करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास, जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को पठानकोट तक तत्काल प्रभाव से निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ में उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के अंतर्गत भरमौर-चंबा के बीच हल्के वाहनों के परिचालन वाले हिस्सों में टैक्सियों इत्यादि के माध्यम से भी निशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
जगत सिंह नेगी ने चंबा से भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को युद्ध स्तर पर बहाल करने के लिए अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग को विभिन्न स्थानों पर आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरण की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के अंतर्गत बकाणी पुल से उप मंडल भरमौर की ओर पैदल चलते हुए राख- बग्गा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़क तथा लोगों की निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने इस दौरान वापस आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनसे फीडबैक ली तथा प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
राजस्व मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि घायल श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा पहुंचाया जा रहा है।
जगत सिंह नेगी ने इससे पहले राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की -चंबा- भरमौर 154 ए के अंतर्गत कटोरी बंगला से लेकर राख- बग्गा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत उदयपुर के गाँव उदयपुर में लोगों के निजी घरों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक- प्राथमिक पाठशाला में अत्यधिक बारिश के चलते आए गाद-मलवे को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। साथ में उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पंचायत में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, उप मंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) चंबा प्रियांशु खाती, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तरी क्षेत्र विकास सूद, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, उच्च मार्ग एमपी धीमान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ेंगी? सुक्खू सरकार ने डीजीपी को मामले की जांच करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बद्दी की महिला एसपी इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने एसपी इल्फा अफरोज पर जासूसी के आरोप लगाए थे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार , शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार हो गए हैं। कंपनियों ने अन्य शर्तें नहीं मानी तो सरकार परियोजनाओं को टेकओवर करेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

पंचायती राज चुनाव-2026 में 19 परिवारों के 98 मतदाता करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी...
article-image
पंजाब

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारत व विश्व के लिए दुखदायी घटना : डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार विजय रूपाणी व अन्य मृतकों को दी श्रद्धांजलि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से अहमदाबाद में एयर इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!