श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

by

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई थी। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि कल ही इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया था।

इलाके में हो रही तलाशी

पुलिस इसे लेकर किसी तरह का लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इलाके में तलाशी भी ली जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि श्री हरि मंदिर साहिब के आसपास किसी तरह का आरडीएक्स ना पहुंचाया गया हो। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है और पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी है।

CM मान को लिखा गया पत्र

सचिव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री लिखे पत्र में कहा है कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आरडीएक्स रखे जाने संबंधी एक मेल प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी 14 जुलाई के बाद एक बार फिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया है। जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा सचखंड श्री हरी मंदिर साहिब में आरडीएक्स रखने की साजिश की जानकारी दी गई है।

पत्र के साथ ईमेल की एक प्रति भी भेजी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसकी तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए लिखा है। इस पत्र की एक प्रति डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, पुलिस कमिश्नर, एसएचओ थाना कोतवाली, इंचार्ज थाना गलियारा अमृतसर को भेजी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सब्र रखें मुख्यमंत्री,  देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर

मण्डी की बेटी के बारे में जब कांग्रेस की नेत्री अमर्यादित टिप्पणी की तो ख़ामोश रहे कांग्रेस, जयराम ठाकुर ने कंगना से कहा कि दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता की तरह करना होगा काम कंगना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन...
article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!