करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

by

गुरदासपुर :  जिला पुलिस गुरदासपुर ने लगभग 5 करोड़ रूपये कीमत की 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि दोरांगला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ गांव ठाकुरपुर मोड़ पर नाकाबंदी किए हुए थे। इसी दौरान गांव रामपुर की तरफ से एक कार नंबर पीबी-65वी-0252 आती दिखाई देने पर उसे रुकने का इशारा किया गया तो कार जैसे ही धीमी हुई तो कार की पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति कार से उतर कर पास के गन्ने के खेत में भागने में सफल हो गया।

कार में नशीला पाऊडर आदि होने की शंका के चलते डी.एस.पी. रजिन्द्र मिन्हास को मौके पर भेजा गया तथा उनकी उपस्थिति में कार में बैठे दो लोगों को कार से उतार कर कार की तालाशी ली गई तो कार की ड्राईवर सीट के नीचे से दो पैकेट हेरोइन बरामद हुए। जिसकी जांच करने पर वह 1 किलो 65 मि.ग्राम पाई गई। जिस पर कार से उतारे आरोपी ओंकार सिंह पुत्र गुरनाम सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी रामपुर कालोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताश में आरोपियों ने बताया कि भागने में सफल होने वाला व्यक्ति गुरप्रीत सिंह पुत्र आंचल सिंह निवासी गांव चक्करी था। जिस पर दोरांगला पुलिस स्टेशन में तीनो आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लेकर गहनता से पूछताश की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन 40 लाख से ज्यादा : सीएम हेल्थ स्कीम से लोगों को बड़ी राहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र एक क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पंजाब सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली होटल दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट सही ठहराई

पीड़िता की पुनरीक्षण याचिका खारिज; अदालत ने कहा- मुख्य चश्मदीद ही आरोपों का खंडन कर रहा हो तो केवल शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी को समन नहीं किया जा सकता शिमला। एएम नाथ। ।...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं अकाली दल-भाजपा ! सुखबीर बादल और सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल तेज

2027 चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलों को मिला जोर, 25% के संभावित संयुक्त वोट आधार पर टिकी नजरें चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के...
article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
Translate »
error: Content is protected !!