दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

by

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा भी शामिल है।

हादसा अटारी रोड पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह तीनों के शव बाहर निकाले और जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक गांव लाहौरी मल्ल के पास एक निहंग सिंह अपनी पत्नी, बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में कस्बा घरिंडा किसी काम से जा रहा था। बारिश का मौसम होने के चलते गांव भकना के पास पहुंचने पर अचानक से कार निहंग सिंह से बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह सीधा जाकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इससे कार सवार निहंग सिंह, उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ शिकायत : डेयरी यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

बठिंडा : पंजाब मिल्क डेयरी यूनियन एकता ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बठिंडा एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है यह शिकायत एक वायरल वीडियो को लेकर की गई है, जिसमें...
article-image
पंजाब

47 साल बाद छात्र-शिक्षक की मिलनी हुई : गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की

गढ़शंकर 8 अप्रैल: गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की एक विशेष बैठक एनआरआई सतपाल चोपड़ा बिलड़ों हाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ….498A के दायरे पर कही बड़ी बात

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है. अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को केवल इसलिए कानून की सुरक्षा से बाहर नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!