संगठनों ने गरीब मरीज के आपरेशन पर लाख रुपये खर्च किये 

by
गढ़शंकर, 23 मई: आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब मरीज जसपाल सिंह निवासी गांव धमाई तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर का सितंबर 2023 में एक्सीडेंट हो गया था। पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर होने के कारण हड्डी टूट गई थी और पैर काटने की नौबत आ गई थी। इस मरीज का ऑपरेशन जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर ने अन्य संगठनों के सहयोग से आर्थोपैडिक सर्जन डा. परमिंदर सिंह व उनकी टीम से करवाया गया जिस पर करीब एक लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस सेवा में जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर के साथ डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट गढ़शंकर, परम सेवा वेलफेयर सोसायटी पंजाब चंडीगढ़, हरिलाल नफरी सेवानिवृत्त तहसीलदार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस अवतार सिंह, डाॅ. अवतार दुग्गल डेंटल सर्जन, अशोक कुमार किसान पाइप स्टोर के मालिक, ललित गुप्ता एसीसी सीमेंट के मालिक, मुकेश गुजराती डीटीएफ नेता, अशोक बंसल मुख्य प्रबंधक एसबीआई गढ़शंकर, लेक्चर्र पवन गोयल, सुखबीर भंमियां, रक्तदान आंदोलन के स्तंभ जोगा सिंह साधड़ा और एक अन्य सहयोगी (जिन्होंने नाम बताने से इनकार किया) ने योगदान दिया। मरीजों को बार-बार अस्पताल पहुंचाने की सेवा मास्टर हंस राज, मास्टर अमरजीत सिंह और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अवतार सिंह द्वारा की गई। इस मरीज का इलाज अभी भी जारी है, इसलिए साथियों से और सहयोग की भी अपील की।
फोटो कैप्शन:
मरीज की देखभाल करते हुए जीवन जागृति मंच के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंगल में पूर्ण पाबंदी : सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर :21 सितंबर: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर ने फौजदारी संहिता 1973(1974 एक एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से...
article-image
पंजाब

किसानों का बड़ा ऐलान – पंजाब में इस दिन होगा चक्का जाम.

चंडीगढ़ :   केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को किसान सड़कों पर उतरेंगे। राज्य में फसल खरीद और धान की बिक्री को लेकर किसानों, चावल मिल मालिकों और कमीशल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BBMB में 4 सदस्य बनाने की तैयारी! केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान को लिखा पत्र

नई दिल्ली : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़ी संरचना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में दो और राज्यों को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद दिव्यांगजनों को नि: शुल्क 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए : अपनीत रियात

सोनालिका की ओर से इस प्रोजैक्ट में 4,56,000 रुपए का दिया गया आर्थिक सहयोग होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने आज जिला रैड क्रास कार्यालय में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को...
Translate »
error: Content is protected !!