जंगल में पूर्ण पाबंदी : सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी

by

होशियारपुर :21 सितंबर:
जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर ने फौजदारी संहिता 1973(1974 एक एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 नवंबर तक लागू रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी आदेश में बताया कि वन मंडल अधिकारी दसूहा की ओर से पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में लाया गया है कि महिताबपुर सरकारी जंगल का कुल क्षेत्र 340 एकड़(136 हैक्टर) है व वर्ष 2017-18 व 2018-19 के दौरान 290 एकड़(116 हैक्टर) क्षेत्र अवैध कब्जकारों से छुड़ाने के बाद पौधारोपण किया गया था। समय-समय पर शरारती तत्वों की ओर से महिताबपुर सरकारी जंगल में गैर कानूनी ढंग से घुस कर जंगल का नुकसान किया जा रहा है व अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस लिए जरुरी है कि सरकारी जंगल महिताबपुर में शरारती तत्वों को गैर कानूनी ढंग से जंगल में घुस कर जंगल का नुकसान करने से रोका जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत : तीन साथी गिरफ्तार

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने बुलाई हाई-लेवल सुरक्षा बैठक : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर -पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले के बाद पंजाब के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने...
Translate »
error: Content is protected !!