संघर्ष कर रहे 168 डीपीई शिक्षकों के साथ खड़े होने का सिमरनजीत सिंह मान ने किया फैसला

by

संगरूर, 17 मार्च :  संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र धुरी में अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे 168 डीपीई शिक्षकों के साथ खड़े होने का फैसला किया है।

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सिमरनजीत मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं।
आज पंजाब के युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी स्टेशन अलॉट नहीं किए जा रहे हैं, जिस कारण उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल सके, जिस कारण उन्हें अपनी ही सरकार के मंत्रियों को मैदान में उतारना पड़ा।
इससे साबित होता है कि उनके कार्यकर्ताओं ने ही इस पार्टी से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर पंजाब और हरियाणा के किसानों को खुश करना भाजपा की राजनीति है। इस मौके पर हलका प्रभारी हरबंस सिंह सलेमपुर, नरिंदर सिंह कालाबूला और अमरजीत सिंह बादशाहपुर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरमैन खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ कालेज जैजों में मनाया तीज का त्यौहार

होशियारपुर 28 जुलाई :  पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जैजों में तीज का त्योंहार...
article-image
पंजाब

राजपूत सभा गढ़शंकर ने मेवाड़ के महाराणा महेंद्र सिंह के देहांत पर शोक सभा का किया आयोजन

गढ़शंकर :  मेवाड़ के महाराणा महेंद्र सिंह के देहांत पर शोक प्रकट करने के लिए  आज राजपूत सभा गढ़शंकर के प्रधान राणा उदय भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे एक शोक सभा का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
Translate »
error: Content is protected !!