चेयरमैन खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ कालेज जैजों में मनाया तीज का त्यौहार

by

होशियारपुर 28 जुलाई :  पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जैजों में तीज का त्योंहार मनाया गया।


इस मौके खन्ना ने बताया कि तीज का त्योंहार मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान शिव ने पार्वती की कठोर तपस्या के बाद उन्हें स्वीकार किया था। इस दिन महिलाओं के बीच 16 श्रृंगार करने, हरे रंग के कपड़े पहनने और झूला झूलने का भी प्रचलन है। खन्ना ने कहा कि संस्कृति से जुड़े हर पर्व को कालेज में मनाकर छात्राओं को संस्कृति से जोड़े रखने का प्रयास ट्रस्ट द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इस मौके छात्राओं ने तीज के त्योंहार से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, कालेज का स्टाफ व समूह छात्राएं भी उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में स्थापित ओपन जिम का किया उद्घाटन

लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगा यह जिम चंडीगढ़, 6 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में सांसद कोटे के अंतर्गत जारी की गई ग्रांट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 204 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी , 2 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 26 जून। गढ़शंकर पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन के साथ हाजीपुर में छापेमारी कर 204 अवैध शराब की बोतलें बरामद कर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज गया। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में विजीलैंस ने रिश्वत लेने के आरोप में ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात एएसआई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

गढ़शंकर ।   गढ़शंकर के गांव  कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला  ने समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम के चलते डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड...
Translate »
error: Content is protected !!