संजय अवस्थी ने हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण : कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने का भी किया वादा

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से पहले संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी ने आज राजीव भवन पहुंचकर हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। बड़ी संख्या में नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।

‘मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस :  पदभार ग्रहण करने में बाद संजय अवस्थी ने जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी बड़ी है। सबसे पहली चुनौती लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने का वादा किया। संजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी।

 संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे करीबी बताये जाते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्त किये गये कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों में से दो हर्ष महाजन और पवन काजल ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।  बाद में राजिंदर राणा भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। राणा भी हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अब प्रतिभा सिंह के साथ विनय कुमार, चौधरी चंद्र कुमार, संजय अवस्थी और चंद्रशेखर कार्यकारी अध्यक्ष हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर का कहना है कि जयराम ठाकुर ने राजिंदर राणा की बीजेपी में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में जयराम ठाकुर ने एक बार भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का घर पर पहुंचकर हालचाल नहीं जाना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर जिला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन घुमारवीं उपमंडल के 7 पंचायतो के लोगों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर 17 जनवरी :   बिलासपुर जिला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने ग्राम पंचायत कसारू में पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में विकास...
Translate »
error: Content is protected !!