एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

by
धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा जिले के फतेहपुर तथा इंदौरा उपमंडल प्रशासन को शाबाशी देते हुए एसडीएम विश्रुत भारती तथा डॉ सुरिंद्र ठाकुर को सम्मानित किया।
बता दें, कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा तथा फतेहपुर के मंड़ क्षेत्र में बरसात के दौरान पौंग बांध से एकाएक अत्यधिक पानी छोड़ने से इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे जिस कारण इन क्षेत्रों के कई गांव पानी में डूब गए थे। ऐसे में इंदौरा व फतेहपुर प्रशासन ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में भारतीय सेना, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बड़ी संख्या में लोगों की जान को बचाया । 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनके रहन सहन के लिए शिविरों में उचित व्यवस्था की गई थी। चार दिन तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में इंदौरा उपमंडल के 1778 जबकि फतेहपुर से 422 लोगों को सरकार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाल कर लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया था।
इस दौरान प्रशासन द्वारा व्यापक जन सहयोग से राहत शिविरों में भोजन तथा स्वास्थ्य जांच व्यवस्था उपलब्ध करवाने के समुचित प्रबंध किए गए थे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय जनता के बेहतर तालमेल तथा सहयोग से प्रशासन जनजीवन को सामान्य बनाने में सफल हुआ था।
एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर तथा विश्रुत भारती ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय स्थानीय लोगों, उपमंडल प्रशासन तथा आपदा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जाता है। जिन्होंने एक टीम के रूप में बेहतर तालमेल से कठिन समय में दिन-रात कार्य किया।
इन अधिकारियों ने सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सहित प्रदेश मंत्रिमंडल तथा राज्य सरकार के उच्च अधिकारिओं का आभार व्यक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा सिमरन सर्मपण व त्याग की मूर्त थे ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नेद जी भूरीवाले : आचार्य चेतना नंद जी भूरीवाले

ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नंद जी नमित धाम रकबा साहिब में तीन दिवसीय समागम समय श्री अखंड पाट साहिब के भोग डाले बलाचौर : श्री सतगुरू भूरीवालें गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय)के तीसरे गद्दीनशीन सतगुरू ब्रहमा नंद...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में HRTC की बस पलटी : 13 लोग घायल….शीलघाट से शिमला जा रहे थे यात्री

एएम नाथ। दाड़लाघाट :  सोलन के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP-03B 6202 सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में...
Translate »
error: Content is protected !!