10 टन सरिया बेचकर ट्रक खाई में गिराया : 8 लाख के बीमा क्लेम की साजिश बेनकाब…CCTV फुटेज ने खोला राज

by

हादसे से पहले 3.60 लाख में सरिया बेचने का आरोप, घटनास्थल की रेकी के बाद ट्रक को गहरी खाई में गिराने की आशंका

सिरमौर, 12 सितंबर। सिरमौर जिले में लाखों रुपये के सरिए और लोहे के सामान को ठिकाने लगाने के लिए रची गई कथित साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच के अनुसार, ट्रक में लदा करीब 10 टन सरिया रास्ते में बेचने के बाद वाहन को गहरी खाई में गिरा दिया गया, ताकि पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाया जा सके। जांच में हादसे के बाद बीमा कंपनी से करीब 8 लाख रुपये का क्लेम लिए जाने की बात भी सामने आई है।

मामला 30 अप्रैल 2026 का है। कालाअंब की एक सरिया फैक्ट्री से करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप रोहड़ू के लिए भेजे गए थे। ट्रांसपोर्टर ललित कुमार ने यह माल गुरप्रीत सिंह के ट्रक में लोड करवाया था।

इसके बाद 2 मई को सिरमौर के सतौन के समीप हेवण में ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद 8 मई को जब ट्रक को खाई से बाहर निकाला गया तो उसमें करीब 8 टन माल ही मिला। लगभग 10 टन सरिया और अन्य लोहे का सामान गायब था।

माल की इतनी बड़ी मात्रा में कमी मिलने पर ट्रांसपोर्टर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

CCTV फुटेज से खुली माल बेचने की कहानी

शिकायत मिलने के बाद नाहन पुलिस ने ट्रक के पूरे रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच में कालाअंब से रवाना होते समय ट्रक पूरा माल लदा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद बद्रीपुर के पास लगे CCTV में भी ट्रक में पर्याप्त मात्रा में माल मौजूद नजर आया।

पुलिस ने ट्रक की आवाजाही और उससे जुड़े लोगों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस के अनुसार, चालक ने हादसे से पहले ही करीब 10 टन सरिया कटासन के पास सौरव नामक व्यक्ति क

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग : 22 नायब तहसीलदार को पदोन्नत करके तहसीलदार बनाया

शिमला : विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग ने 22 नायब तहसीलदार को पदोन्नत करके तहसीलदार, एक तहसीलदार को जिला राजस्व अधिकारी और अंडर ट्रांसफर चल रही एक राजस्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्याय …मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया भाग शिविर में विभिन्न गतिविधियो में भाग लेने पर चेतन मेहता को दिया प्रमाण पत्र

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर– में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!