नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त : नशे से बनाया पांच मंजिला महल, खरीदी महँगी गाड़ियां और गहनें

by

एएम नाथ : सोलन। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपितों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया है। पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के तहत वित्तीय छानबीन में 37 आरोपितों की 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपतियों को जब्त किया जा चुका है।

जिसके तहत जिला पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कुनिहार में दर्ज किए गए एक मामले में की जा रही आर्थिक छानबीन के दौरान संलिप्त आरोपितों की 6.34 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुनिहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18,20 में दर्ज मामले में कुनिहार क्षेत्र में काफी सालों से एक कुख्यात नशा तस्कर धनीराम उर्फ़ गलू कुनिहार, सोलन, अर्की दाड़लाघाट, बिलासपुर, शिमला आदि क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रिय था। वह इन क्षेत्रों में लोगों को नशे के सामान की सप्लाई कर रहा था।।

पुलिस पिछले डेढ़ साल से इसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसको 18 सितंबर को उसके रिहायशी मकान व होमस्टे में दबिश देकर 1.624 किलोग्राम अफीम व 1.622 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपित ने ड्रग्स के अवैध कारोबार से अपने व परिवार के सदस्यों के नाम पर काफी अधिक संपति अर्जित की है, जिस पर उसकी छानबीन की गई। जांच में पाया गया कि धनीराम किसी प्रकार तरह का काम धंधा नहीं करता था। वह छोटे मोटे तरीके से साल में कुल 18 हजार रुपये ही कमाता था।

आरोपित ने लंबे समय से नशा तस्करी करके न सिर्फ अपने नाम पर बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी अधिक संपति अर्जित की, जिनमें आलीशान पांच मंजिला मकान का निर्माण, रेस्टोरेंट व होम स्टे का निर्माण, संचालन कमर्शियल व्हीकल्स जैसे जेसीबी, टिप्पर और अन्य गाड़ियां, सोने के गहने और बैंक अकाउंट में कैश आदि की अवैध संपतियां अर्जित की हैं।जिला पुलिस द्वारा आरोपित धनीराम की छह करोड़, 34 लाख रुपये से ज्यादा की इन अवैध संपतियों को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि उसके विभिन्न बैंक खातों में पिछले कुछ सालों में ही तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन होना पाया गया है।

हिमाचल: ऊना में अवैध क्रशर से जुड़े मामले में NGT में हुई सुनवाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जारी किए ये निर्देश । उस पर मादक पदार्थ के इस मामले के अतिरिक्त भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अन्य मामले भी पुलिस थाना धर्मपुर व थाना अर्की में पंजीकृत है। इन दोनों मामलों में भी उसके कब्जे से कुल 845 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। उसके खिलाफ महिलाओं के प्रति क्रूरता व एक मामला महिला से छेड़छाड़ के दर्ज होने भी पाए गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांस्कृतिक मेलों की शान हैं ढोलक मास्टर : धर्मेन्द्र सिंह

गढ़शंकर, 13 जुलाई ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह ने संगीत के क्षेत्र में छोटी उम्र से ही साज ढोलक के साथ अच्छी शोहरत प्राप्त की है। ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह को ढोल बजाने का शौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों व बिना पहचान पत्र वालों को कोविड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू

उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों को दिए लाभार्थियों की सूचियां तैयार करने के निर्देश ऊना – जिन व्यक्तियों के पास कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोई वैध पहचान पत्र नहीं है, उन्हें भी टीका लगाने...
article-image
पंजाब

पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने गढ़शंकर से नामांकन पत्र भरे

गढ़शंकर: प्रदेश में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा आज शहर में रोड मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!