चुराह के नए एसडीएम चेतन चौहान : 7 एचएएस अधिकारियों के तबादले और तैनातियां

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात एचएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार चंबा जिले के चुराह में तैनात उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अंकुर ठाकुर को नगर निगम बद्दी में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, चेतन चौहान को नया एसडीएम चुराह नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी राजेश कुमार को उपमंडलाधिकारी भरमौर के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सह परियोजना अधिकारी (एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना) कुलबीर सिंह राणा को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इसी प्रकार जगदीश चंद को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट काजा नियुक्त किया गया है, जबकि वहां पहले से तैनात एसडीएम शिखा को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। वहीं, संजीत शर्मा को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की नियुक्त किया गया है और वे नरेंद्र कुमार-2 से यह कार्यभार संभालेंगे।

सरकार ने नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अजय कुमार सिंह को लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त के पद पर लगाया है। इसके साथ ही एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) की परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त विवेक कुमार नेगी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग, शिमला में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है, जबकि सहायक बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। सरकार के इन तबादला आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो योजनाएं हिमाचल के लोगों का जीवन बदल रही थी उसका बजट रोका जा रहा है पुष्प क्रांति, स्वावलंबन जैसी दर्जनों योजनाएं थी आत्म निर्भर हिमाचल का रोड मैप एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर बल

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 फरवरी. सामाजिक अंकेक्षण इकाई हिमाचल प्रदेश के निदेशक रविंदर शर्मा की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट इकाई के ब्लॉक व गांव स्तर के रिसोर्स पर्सन्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन शो होगा आज विशेष आकर्षण का केंद्र : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला : कां गड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या 28 दिसम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। यह ड्रोन शो रात्रि 9:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत बैठक आयोजित -ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह : एसडीएम ऊना

रोहित जसवाल। ऊना, 17 जनवरी :  ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!