संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

by
मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट और गनर को भी वापस बुला लिया गया है।
इसको लेकर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। बालियान ने कहा कि अगर उन पर जानलेवा हमला हुआ तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। संजीव बालियान ने लोकसभा चुनाव के दौरान अलग राज्य की मांग करके अपने ही पार्टी के चर्चित नेता संगीत सोम के निशाने पर आ गए थे। दोनों में विवाद काफी चर्चा का विषय बना था। अब बालियान के पास पूर्व सांसदों को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।  लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव प्रचार के दौरान खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मढकरीमपुर में हमले के बाद केन्द्र सरकार की तरफ से पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। वाई श्रेणी में करीब छह से आठ पुलिसकमियों के साथ दो सरकारी वाहन एस्कार्ट में दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की थी। रविवार रात पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली गई।
सुरक्षा हटाने को डिस्टलरी मंसूरपुर व खानुपुरा के ग्राम प्रधान राजीव धनगर के बीच जमीन संबंधी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, इसमें ग्राम प्रधान की तरफ से संजीव बालियान ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। हालांकि जमीन मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की थी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा :  सुरक्षा हटाने पर संजीव बालियान ने कहा कि मुझे केन्द्र सरकार की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अचानक से वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा लेना समझ से परे है। रहा सवाल मंसूरपुर की घटना की तो खानुपुरा गांव में एक जमीन मंदिर एवं धर्मशाला के लिए मंसूरपुर डिस्टलरी के कर्मचारियों द्वारा खरीदी गई थी। पूर्व सरकार के अधिकारियों ने मिलीभगत कर उक्त जमीन का दाखिल खारिज डिस्टलरी के नाम कर दिया है। मैं इसका विरोध करने ग्रामवासियों के साथ मंसूरपुर थाने पर गया था। इस संपत्ति विवाद में मुजफ्फरनगर पुलिस की संलिप्तता है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान वर्तमान में पूर्व सांसद हैं। पूर्व सांसद को शासन से अनुमन्य के आधार पर सुरक्षा मुहैया कराई गई है। शासन के नियमानुसार ही सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस-प्रशासन ने अपनी तरफ से कोई सुरक्षा नहीं हटाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7.15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के 2 गिरफ्तार : बंगाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में

बंगाणा :  बंगाणा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंकज कुमार निवासी धनेटा तह. नाडुअन जिला. हमीरपुर, और अनुज कुमार निवासी राल तह। नाडुअन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरियां छीनने का नए साल में भी सिलसिला जारी – सुक्खू सरकार पूरे कार्यकाल में सिर्फ नौकरियां और सुविधाएं ही छीनी जाएगी : जयराम ठाकुर

नौकरियां छीनते समय कर्मचारी की सेवा और उनके परिवार के बारे में भी सोचे सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि साल...
article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव...
Translate »
error: Content is protected !!