संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया …संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए खुला मैदान, ओपन हॉल, रसोईघर एवं हॉल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।May be an image of dais and text
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के तहत आयोजित हिमाचल प्रदेश की पहली ‘चिट्टा जागरूकता वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया तथा विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने राज्यभर से आई 13 टीमों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली और सभी प्रतिभागियों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने संजौली मैदान के विकास एवं सुधार के लिए एक करोड़ रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने तथा संजौली होली मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की।May be an image of dais and text that says "WNNM INTERNATIONA SHIMLA . E खेलो INOIA ΜΙΠΊΑ"
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयासरत है और इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ा दी है तथा शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के निकट घटासनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।May be an image of one or more people, people playing football, people playing volleyball and text that says "04 09 n3 RONBU MOSTE! タン 06 JIW 04"
अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी छात्र जीवन में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और वह खिलाड़ियों की समस्याओं और चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी बढ़ाई गई है। राज्य के भीतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपये तथा राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को प्रतिदिन 500 रुपये डाइट मनी दी जा रही है। इसके अलावा 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।May be an image of text that says "FIBSIA EANTI CMITTA INTERNATIONAL SHIMLA иTTcT Festival Festival VOLLEYBALL CHAMPIONSHIP 2026 नशाछोड़ो, नशा छोड़ो, खेलखेलो खेल खेलो UNDER21 បប្រាបរចុិត 21"
विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि संजौली मैदान क्षेत्र के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और एक बेहतर खेल मैदान विकसित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे से दूर रखना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिमला में अन्य खेल मैदानों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के छात्रों व प्राध्यापकों के लिए किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधि एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से दी गई जानकारी भारतीय सेना में सेवारत युवा पैरा कमांडो कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में रहे उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर पंचायत के विकास को समर्पित हैं प्रवीण कुमार पिंका : जनता से मांगा समर्थन

पुनीत महाजन l  हरिपुर  : हरिपुर पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार प्रवीण कुमार पिंका ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्रवासियों के सामने विकास का विस्तृत विजन प्रस्तुत किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने DC अपूर्व देवगन से भेंट कर मिलेट्स के बारे में चर्चा की : क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा

एएम नाथ।  मंडी :  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के एक दिवसीय करसोग दौरे के दौरान करसोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने उपायुक्त से भेंट कर मिलेट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने किया आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन’ विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

ननाहर में ’सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ पालमपुर, 8 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़...
Translate »
error: Content is protected !!