संतोषगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अप्रैल। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में संतोषगढ़ स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता शिविर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ऊना और डॉ भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने शिरकत की।May be an image of one or more people, speaker and crowd
इस दौरान पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पैदल चलकर कार्यक्रम में पहुंचे।
श्री धीमान ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेशभर में ऐसे शिविरों के माध्यम से वंचित वर्गों को उनके अधिकारों, सुविधाओं एवं अवसरों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
कुलदीप धीमान ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज से छुआछूत और भेदभाव को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। इसके अलावा उन्होंने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 4 और 5 को अंबेडकर नगर के नाम से रखने की घोषणा की।
इस दौरान ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को आजाद करवाने, समाज के निर्माण और सभी वर्गों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा न्यायालय के बाहर उपयुक्त स्थल और संतोषपगढ़ चौक में स्थापित की जाएगी।
शिविर के दौरान सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल जी ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अधिकारों, सुविधाओं एवं अवसरों के प्रति जागरूक करने के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान दी।
**स्वास्थ्य जांच शिविर **
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 20 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
**ये रहे उपस्थित **
कार्यक्रम में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा एवं अधिवक्ता शालिनी जमवाल, इंटक के राष्ट्रीय सचिव पंडित जगत राम शर्मा, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बलराम महे, डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी सतोखगढ़ के प्रधान सुरेंद्र बस्सी, उपप्रधान सुलेन्द्र चोपड़ा, सचिव सुरेश कुमार, गुरु रविदास मंदिर के प्रधान एडवोकेट कुलविन्दर बैंस, आयोग के सचिव विनय मोदी, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, डीएसपी अजय ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, बीएमओ बसदेहड़ा रामपाल शर्मा, महासचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष महेश सहजल, हरजीत सिंघा, नरेश सिंघा, पंकज चोपड़ा, नवीन महे, तहसील कल्याण अधिकारी जीतेंद्र शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन किया दाखिल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

हमीरपुर, 18 जून । विधानसभा की हमीरपुर सदर सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन पर दाखिल कर लिया है। इस नामांकन से...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के MLA बबलू की बिगड़ी तबीयत : होशियारपुर रेफर

एएम नाथ। ऊना हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बबलू आज शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है। कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की...
Translate »
error: Content is protected !!