संत निरंकारी मिशन द्वारा गरिमामयी ‘बाल समागम’ का आयोजन

by

बीबीएन, 31 मई (तारा) : संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला द्वारा निमंत्रण पेलेश सनसिटी रोड बद्दी में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रामित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के अन्तर्गत जोन 5ए की ब्रांच बरोटीवाला में आज एक विशाल और प्रेरणादायक ‘बाल संत समागम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस संत समागम में आस-पास के क्षेत्रों से आए 500 से अधिक बच्चों और इन के अलावा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस पावन अवसर पर भाई साहब परमजीत मोमन अमृतसर (पंजाब) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन ही जीवन की वह मजबूत नींव है, जहाँ से सुंदर समाज का निर्माण होता है। यदि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शुरुआत से ही आध्यात्मिकता, सेवा, सत्संग और सिमरण के संस्कार दिए जाएं, तो उनका पूरा जीवन सहज, सरल और आनंदमयी बन जाता है।

समागम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ मंच संभाला, भक्तिमय गीत और भजन प्रस्तुत कर ईश्वर (निराकार) की महिमा का गुणगान किया।

प्रेरणादायक नाटकों (स्किट्स) और कविताओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, विनम्रता और आपसी एकता का संदेश दिया। संपूर्ण हरदेव बाणी के पावन छंदों का सस्वर पाठ किया, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जोन 5ए सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि माता-पिता का यह परम कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मिक ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) से भी जोड़ें ताकि वे आगे चलकर देश के जिम्मेदार और परोपकारी नागरिक बन सकें। यह समागम संपूर्ण विश्व में अमन, चैन और ‘दीवार रहित संसार’ (वर्ल्ड
विदआउट वाल्स) की भावना को मजबूत करने की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ।

अन्त में ब्रांच की स्थानीय मुखी सुशीला अरोड़ा ने संत समागम में आए हुए सभी संतों और बच्चों के अभिभावकों, स्थानीय प्रसाशन व सभी सोलन जोन 5ए सेवादल के भाई-बहनों और प्रबंधक समिति द्वारा बेहद सुचारू रूप से की गई व्यवस्था में लगे सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक पीओ टेस्ट में ढेला के अंकित चौधरी बने देश के सेकंड टॉपर

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : दून विधानसभा के ढेला पंचायत के अंकित चौधरी ने आईबीपीएस की ओर से संचालित आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा में देशभर में अपने संवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!