आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

by

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना
होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आप सरकार की जुमलेबाजी अब प्रदेश की जनता की परेशानी का सबब बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं देने और सरकारी तंत्र को आसान बनाने का दिखावा कर आप सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
उक्त विचार खन्ना ने पंजाब सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. शर्त को हटाने की घोषणा के बावजूद लोगों को हो रही परेशानी पर पंजाब सरकार को घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि
कि पंजाब सरकार ने गत दिनों प्लाटों की रजिस्टरी के लिए एन.ओ.सी. की शर्त को समाप्त करने की घोषणा की थी परंतु जानकारी मिली है कि अभी तक इस घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। लोगों को प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए ऐन.ओ.सी. के नाम पर अभी भी धक्के खाने पड़ रहे हैं और अतिरिक्त पैसे खर्चने पड़ रहे हैं। खन्ना ने कहा कि आप सी.एम. भगवंत मान मुफ्त की वाहवाही लूटने के लिए इस प्रकार की घोषणाएं करते रहते हैं परंतु इन घोषणाओं का वास्तविकता से कोई नाता नहीं होता। मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी घोषणाओं से जनता को जो सुविधा की उम्मीद बंधती है वह पूरी न होने पर गुस्से के रूप में फूटेगी जो कि आने वाले समय में आप सरकार का बिस्तर पंजाब से गोल कर देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए प्रस्तावित : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वार्षिक बजट प्राथमिकताओं पर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 5505 केसों का निपटारा

हमीरपुर 09 मई। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!