संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य संत श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जाएगा।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज आश्रम परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे कार्यक्रम प्रभारी मनोज शास्त्री ने की। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सेवाओं और जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। इस दौरान पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली मंडल के गुरु भाई-बहन एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी मनोज शास्त्री ने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को संत श्री सुधांशु जी महाराज के दर्शन, पूजन एवं अमृत वचनों का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई (शनिवार) को सायं 5 बजे से 7 बजे तक संत श्री सुधांशु जी महाराज के मुखारविंद से सत्संग एवं भजन का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 5 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक गुरु दर्शन तथा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग, गुरु अमृत वचन एवं भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस गुरुपूर्णिमा महोत्सव में हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
बैठक में मिशन के आचार्य कुलदीप पांडेय, कार्यवाहक प्रधान नरेंद्र सिंह, महामंत्री पंकज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, वरिष्ठ पदाधिकारी योगराज मुंजाल, विनोद कौशिक सहित विभिन्न मंडलों एवं समितियों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठक एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च :  आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
पंजाब

पुलिस और AGTF की संयुक्त कार्रवाई : बंबीहा गैंग के दो गुर्गो को दबोचा; हथियार बरामद

बरनाला। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब ने...
Translate »
error: Content is protected !!