संदीप अग्निहोत्री बने हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

by

हरोली : कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली की कमान इस बार संदीप अग्निहोत्री को मिली है।

इससे पहले कांगड़ से विनोद कुमार बिट्टू लंबे समय तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। करीब डेढ़ साल पहले उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। कांग्रेस हाईकमान ने अब पालकवाह गांव से संदीप अग्निहोत्री को ब्लॉक कांग्रेस हरोली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंचायत चुनावों से ठीक पहले इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संदीप अग्निहोत्री लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संदीप अग्निहोत्री पूर्व में ग्राम पंचायत प्रधान भी रह चुके हैं। संदीप अग्निहोत्री को राजनीति में काफी तजुर्बा है, वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। संदीप अग्निहोत्री केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस हरोली के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में वे जिला शिकायत निवारण समिति के भी सदस्य हैं।

पंचायत चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए यह फैसला रणनीतिक रूप से अहम है। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को 1 लाख रुपये का इनाम, ये बिजनेस मैन देगा

चंडीगढ़ : पंजाब का एक बिजनेस मैन महिला जवान को 1 लाख रुपये का इनाम देने वाला है। दरअसल एक्ट्रेस और बीजेपी सद कंगना रनौत के साथ आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश – शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी

रोहित जसवाल। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सरकारी स्कूलों...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के होनहार

राकेश शर्मा : जवालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के अध्यापक...
Translate »
error: Content is protected !!