संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किरती किसान यूनियन करेगी चक्का जाम

by

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के दिए देश स्तरीय आह्वान पर गढ़शंकर में किरती किसान यूनियन द्वारा भी 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। स्थानीय गांधी पार्क में रामजीत सिंह सरपंच देनोवाल कलां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 फरवरी को स्थानीय चंडीगढ़ चौक में चक्का जाम कर किसानों के हक में प्रदर्शन किया जाएगा। कुलविंदर चाहल ने बताया कि दिल्ली मोर्चे में किसान पूरी चढ़दी कला में हैं और किसान भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर तहसील के गांवों में बड़े स्तर पर लामबंदी की जा रही है। बैठक दौरान प्रो. कुलवंत गोलेवाल, शमशेर सिंह, अजीत सिंह, बलवीर खानपुरी, जतिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, हंस राज, डीटीएफ नेता मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल व अन्य हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Monika Becomes First Professor

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 16 :  Dr. Monika has achieved a remarkable milestone by becoming the first professor of the Law Department at Panjab University Regional Centre, Hoshiarpur. With an impressive academic portfolio, Dr....
article-image
दिल्ली , पंजाब

सिख विरोधी दंगे 1984: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सिख दंगा मामले में दोषी करार

दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1984 में सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पिता और पुत्र की हत्या के मामले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि...
article-image
पंजाब

90 युनिट एकत्रित हुआ रक्त : मोइला वाहिदपुर में 24वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 11 जून: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में संत बाबा हरनाम सिंह जी रोडेवालों तथा संत बाबा हरनाम सिंह जी रंगपुर वालों की याद को समर्पित हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में ...
Translate »
error: Content is protected !!