सिख विरोधी दंगे 1984: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सिख दंगा मामले में दोषी करार

by
दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1984 में सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पिता और पुत्र की हत्या के मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया।
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए सजा पर बहस के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की. यह मामला सरस्वती विहार में पिता-बेटे की हत्या से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि सज्जन कुमार ने भीड़ को हत्या के लिए उकसाने का काम किया. फिलहाल कुमार उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या), 147(दंगा भड़काने), 148(खतरनाक हथियार के साथ दंगा में शामिल होने), 149(अवैध तरीके से जमा होने होने) के सहित कई धाराओं में सजा सुनाई गयी है.
इस मामले में आरोपी की शिकायत पर 9 सितंबर 1985 को सज्जन कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी. लेकिन गवाह के अभाव में मामला आगे नहीं बढ़ सका. वर्ष 2015 में केंद्र की मोदी सरकार ने सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और शिकायतकर्ता ने 23 सितंबर 2016 को सज्जन कुमार के खिलाफ बयान दर्ज कराया.
कांग्रेस के लिए पंजाब में हो सकती है मुश्किल
दिल्ली में हुए सिख दंगा कांग्रेस के लिए पहले भी मुसीबत का सबब रहा है. इस मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस के लिए आने वाले समय में पंजाब में मुश्किल खड़ी हो सकती है. भाजपा और अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि सिख दंगों में कांग्रेस नेताओं की भूमिका रही है. सिख दंगे के बाद हालांकि पंजाब में कांग्रेस कई बार सरकार बना चुकी है. लेकिन कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिए जाने के बाद सिख दंगों को लेकर एक बार फिर पार्टी पर सवाल उठेंगे. भाजपा सिख दंगों को लेकर हमेशा कांग्रेस को निशाना बनाती रही है. ऐसे में सज्जन कुमार को दोषी करार देने के बाद भाजपा एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रूख अपना सकती है और इसका पंजाब की राजनीति पर असर पड़ सकता है.
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार दिए जाने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने कहा कि 40 साल पहले सिख कत्लेआम का नेतृत्व करने वाले सज्जन कुमार को दोषी करार देने पर पर अदालत का आभार व्यक्त करता हूं. एसआईटी गठित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कदम का स्वागत है क्योंकि वर्षों से बंद मामलों की दोबारा जांच एसआईटी के कारण ही हो सकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमांशु अग्रवाल को जालंधर, विशेष सारंगल को गुरदासपुर का डिप्टी कमिश्नर किया नियुक्त

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा है कि भारत चुनाव आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है, जबकि गुरदासपुर के डिप्टी...
article-image
पंजाब

जिला नवांशहर के अंतर्गत मुकंदपुर थाना पुलिस ने बंगा, फगवाड़ा, नवाशहर, गढ़शंकर, मुकंदपुर, कोट फतुही में राहगीरों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कीया गिरफ्तार।

 नवांशहर 19 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ) इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.पी.एस गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि मुकद्दरपुर पुलिस स्टेशन में 6/01/2021 को केस नंबर 2 दर्ज किया गया था।  ग्राम...
article-image
पंजाब

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब आंतरिक पुलिस सुधार परियोजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पुलिस स्टेशन स्तर पर नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पहल को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से, पंजाब पुलिस ने सोमवार को आंतरिक पुलिस सुधारों पर भारतीय पुलिस फाउंडेशन परियोजना शुरू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
Translate »
error: Content is protected !!