45 लाख खर्च कर पति ने कनाडा भेजा, विदेश पहुंचते ही पत्नी का बदल गया इरादा, भेजा तलाक का नोटिस

by
लुधियाना : ससुराल के 45 लाख रुपये खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाका नोटिस थमा दिया। पति के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद उसे छोड़ कर चली गई और घर का सारा सामान भी साथ ले गई।  लुधियाना के हलवारा के गांव ढैपई निवासी गुरचरण सिंह ने बेटे तेजिंदर सिंह को कनाडा की पीआर दिलवाने के लिए बहू दान कौर को 45 लाख रुपये खर्च कनाडा भेजा था।
परेशान होकर गुरचरण सिंह ने जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को मामले की शिकायत दी। शिकायत की जांच में गुरचरण सिंह के आरोप सही पाए गए और अब जोधां पुलिस ने दान कौर उसकी मां सरबजीत कौर वासी खोखर जिला होशियारपुर और दान कौर के फूफा जसवीर सिंह वासी गांव बधाई के खिलाफ 45 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज किया है।
थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि दान कौर कनाडा में है, उसकी मां सरबजीत कौर और फूफा जसवीर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। दान कौर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कनाडा स्थित भारतीय दूतावास और भारत स्थित कनाडा दूतावास को लिखा जा रहा है। दान कौर की एलओसी खोलने की कानूनी प्रकिया शुरू कर दी है।
शादी के 15 दिन बाद कनाडा चली गई दान कौर
पीड़ित गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके गांव ढैपई के बिचौलिए के माध्यम से 9 अगस्त 2023 को अपने बेटे तेजिंदर सिंह की शादी दान कौर के साथ की थी। दान कौर को कनाडा भेजने से लेकर शादी पर आने वाला सारा खर्च किया। शादी से पहले बाकायदा एक एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें उनके बेटे तेजिंदर सिंह को कनाडा की पीआर दिलवाने की शर्त रखी गई थी। शादी के 15 दिन बाद दान कौर कनाडा चली गई। 11 मार्च 2024 को उनका बेटा तेजिंदर भी कनाडा चला गया। तेजिंदर के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद ही दान कौर उसे छोड़ कर चली गई और सारा सामान भी समेट कर ले गई। दान कौर ने तेजिंदर को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाक का नोटिस थमा दिया।
कनाडा में धक्के खा रहा बेटा
गुरचरण सिंह ने बताया कि उनका बेटा अब कनाडा में धक्के खाता फिर रहा है। जबकि उनकी बहु दान कौर और उसका परिवार उनके 45 लाख रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। दान कौर के फूफा जसवीर सिंह इस पूरी साजिश में उनका साथ देता रहा। पति-पत्नी के तलाक का मामला अभी कनाडा की अदालत में विचाराधीन है। गुरचरण सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास सिर्फ 10 लाख रुपये थे। 45 लाख रुपये इकट्ठा करने के लिए 10 लाख का बैंक से लोन लिया और बाकी 25 लाख रुपये रिश्तेदारों और अन्य लोगों से ब्याज पर लिए थे। वो छोटे किसान हैं जिसके चलते उनका दूसरा बेटा दलजीत सिंह लुधियाना की फैक्ट्री में काम करता है।
बिचौलिए पर भी दर्ज हो केस
उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि दान कौर उनके बेटे तेजिंदर को कनाडा में पीआर करवाए नहीं तो उनके 45 लाख रुपये वापस करे। गुरचरण सिंह ने बिचौलिए को भी मुकदमे में नामजद करने की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग किसान महिला पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर...
article-image
पंजाब

पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य एवं आम आदमी क्लीनिकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सीमा गर्ग को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दी बधाई होशियारपुर, 4 जुलाई :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पूर्ण समर्पण और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : पुलिस नशा नहीं बिकने का दावा कर रही

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखावाली में नशा किस हद तक बिक रहा है, इसका अंदाजा नशे में धुत महिला को देखकर लगाया जा सकता है। हेरोइन के नशे में धुत सड़क पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
Translate »
error: Content is protected !!