संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

by
मंडी, 30 दिसंबर। मंडी जिले में फोरलेन परियोजना में  निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच को लेकर गठित संयुक्त निरीक्षण समिति ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम)डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में निर्माणाधीन सुरंगों का निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार को मौके पर जाकर निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा प्रोटोकोल की जानकारी ली और उससे जुड़ी संपूर्ण व्यवस्था को बारीकी से जांचा।
इस समिति में एडीएम के साथ एएसपी सागर चंद शर्मा,
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी, आईआईटी मंडी से विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आर. प्रसन्ना एवं उनके सहयोगी,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी, सुरंग विशेषज्ञ हिमांशु कपूर सम्मिलित रहे। इसके अलावा एनएचएआई के अधिकारी, सुरंगों के निर्माण में लगी कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
डॉ. मदन कुमार ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निर्देशानुसार समिति ने मंडी जिला में फोरलेन पर निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा एवं बचाव मानकों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण किया है। वहां वर्तमान में सुरक्षा संबन्धी प्रोटोकॉल से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को जांचा गया है। समिति सशक्त सुरक्षा प्रबंधों व उपायों के साथ ही
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों व सुझावों के संबंध में जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएमए को भेजेगी।
बता दें, पिछ्ले दिनों उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सिलक्यारा सुरंग हादसे के दृष्टिगत निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा प्रोटोकाल का निरीक्षण सुनिश्चत किया जा रहा है, ताकि आगे कहीं भी इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो।
इसी उद्देश्य के साथ संयुक्त निरीक्षण समिति ने शनिवार को निरीक्षण की शुरुआत मंडी में वृंदावनी बाइपास सुरंग से की। उसके उपरांत सौलीखड्ड और पंडोह के समीप निर्माणाधीन सुरंगों का निरीक्षण किया। उन्होंने फोरलेन पर सुरंगों की योजना, डिजाइन, निर्माण, सुरक्षा और रखरखाव की समीक्षा कीl किसी आपदा अथवा हादसे के दौरान आपातकालीन योजना के संबंध में भी कंपनी प्रबंधन से जानकारी ली। सुरंग में प्रकाश व्यवस्था, वायु की गुणवत्ता, कार्य कर रहे मजदूरों को दिए सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता, दोतरफा सुरंगों के मध्य अन्तर कनेक्टिविटी की व्यवस्था समेत प्रत्येक पहलू को गहनता से जांचा गया।
समिति ने श्रमिकों से बातचीत कर आपातकालीन निकासी योजना के सम्बंध में उनके जानकारी स्तर को भी परखा। सायरन बजने का क्या अर्थ है, आपातस्थिति में सुरक्षित निकासी मार्ग कौन सा है, सुरक्षित निकासी के बाद कहां एकत्र होना है, इसे लेकर श्रमिकों से सम्वाद किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी और मजदूरों के बचाव व सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 को कमजोर करके “हिमाचल ऑन सेल” के मिशन पर चली है सरकार : जयराम ठाकुर

हमारे पास रैली की परमिशन है, सरकार उसे रोकने की कोशिश न ही करे 3 साल से नौकरियों की जानकारी ही नहीं इकट्ठा कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री जॉब ट्रेनी युवाओं के साथ धोखा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या : बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

बीड़, 30 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
Translate »
error: Content is protected !!