स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत वल्लभ कॉलेज मंडी में कार्यशाला आयोजित : एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदान जागरूकता पर किया पोस्टर निर्माण

by
एनएसएस शिविर में सात दिन होंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियां
मंडी, 30 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अर्न्तगत वल्लभ कालेज मंडी की एनएसएस इकाई द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदान जागरूकता पर पोस्टर निर्माण, नारा लेखन कौशल और भाषण में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रो0 सूरज मणि, प्रो0दीपाली अशोक और नोडल अधिकारी स्वीप सदर विधानसभा मंडी सुभाष चंद ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों विद्यार्थियों को लोकतंत्र में प्राप्त मताधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
सहायक प्रोफेसर सूरजमणि ने बताया कि एनएसएस शिविर में सात दिन एनएसएस गतिविधियों के साथ-साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस दौरान युवाओं और आम जनता को वोटर कार्ड बनवाने व मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
नोडल अधिकारी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने पिछले चुनाव रिपोर्ट में मतदाताओं की भागीदारी की समीक्षा की मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य छात्रों ने भी भाग लिया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी के सलिहार में हुआ 75वें वन महोत्सव का आगाज : पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : संजय रतन

एएम नाथ। ज्वालामुखी / धर्मशाला, 7 अगस्त। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सलिहार में आज बुधवार को विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में 75वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय रतन ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के पुख्ता उपाय: मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि नवगठित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग अपने कामकाज व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गु्रप-सी पदों की भर्ती परीक्षाओं के संचालन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, 2 माह में फाइनल होगी फीजिबिलिटी रिपोर्ट; हिमाचल में बनेंगे नए हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  नई दिल्ली, 9 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!