संयुक्त सचिव असीम राजा महाजन भारत सरकार ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक : जिला की आवश्यकताओं तथा  चुनौतियों  की ली जानकारी 

by
एएम नाथ। चंबा, 18 दिसंबर :  संयुक्त सचिव भारत सरकार असीम राजा महाजन (भारतीय विदेश सेवा) की अध्यक्षता में आज जिला में विकासात्मक आवश्यकताओं तथा  विभिन्न विभागीय चुनौतियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
असीम राजा महाजन ने तत्परता  के साथ सभी अधिकारियों को कार्य व्यवस्था को लेकर  निर्देशित किया ।
उन्होंने आईटी तथा  पर्यटन  एवं प्रसिद्ध स्थानीय   उत्पादों   की  प्रसंस्करण इकाइयां को पायलट परियोजनाओं के आधार पर शुरू करने को  भी कहा।
उपायुक्त ने बैठक में  आकाक्षीं जिला कार्यक्रम के अन्तर्गत  निर्धारित विभिन्न मानक  बिंदुओं  के तहत किए जा  कार्यों   की जानकारी  प्रदान की। उन्होंने आकाक्षीं जिला कार्यक्रम के तहत आ रही विभिन्न चुनौतियों का व्यौरा भी रखा।
इस दौरान  संबंधित  विभागीय अधिकारियों अधिकारियों  लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग  ने आवश्यकताओं तथा  विभिन्न विभागीय चुनौतियों  से अवगत  करवाया ।
बैठक में सहायक  आयुक्त मनीष चौधरी,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, उपनिदेशक कृषि  कुलदीप धीमान, ज़िला  कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस राकेश कुमार,  प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान,  ज़िला  कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ कुलदीप, अधिशासी अभियंता जल शक्ति हरित पुरी, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी हमीरपुर एक सप्ताह में शुरु करेगा आईआईटी विस्तार परिसर भगोटला का सर्वे

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक ने किया भूमि का निरीक्षण एएम नाथ। पालमपुर, 20 जनवरी।  पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर (एक्सटेंशन सेंटर) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को : 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा

ऊना, 16 मार्च – वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
Translate »
error: Content is protected !!