संवेदनशील सरकार का बड़ा फैसला : दुख की घड़ी में बनी सहारा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 परिवारों को अनुकंपा आधार पर दी नौकरी

by

एएम नाथ। धर्मशाला : जब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है, तब सबसे बड़ी जरूरत सहारे की होती है। ऐसे कठिन समय में हिमाचल प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने तीन परिवारों को संबल देने का काम किया है। बात हो रही है, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की। बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर तीन जरूरतमंद परिवारों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने तीनों परिवारों के आश्रितों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

ऊना जिला के हरदयाल सिंह, जिन्होंने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों को खो दिया, आज अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सरकार ने उनकी स्थिति को समझते हुए उन्हें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पद पर नियुक्ति दी है।
कांगड़ा की शिवानी, जिनके पति का सेवाकाल के दौरान निधन हो गया और पीछे छूट गईं तीन मासूम बेटियां… आज उनके सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती थी। लेकिन, अब सरकार ने उन्हें मल्टी टास्क वर्कर के पद पर नियुक्त कर उनके परिवार को नई उम्मीद दी है।
इसी तरह इंदौरा के निखिल के पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी, उन्हें भी मल्टी टास्क वर्कर के रूप में रोजगार दिया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का कहना है कि जब इरादे नेक हों, तो सरकार सिर्फ फैसले ही नहीं लेती, परिवारों का भविष्य भी संवारती है। कठिन समय में साथ खड़ी सरकार ही असली जनसेवक होती है। इस अवसर पर बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. राजेश ने कहा कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्रदान करने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वर्तमान सरकार अनुकंपा के आधार पर तत्परता से नियुक्तियां प्रदान कर रही है। जिनका कोई नहीं, वर्तमान सरकार उनकी माता भी है और पिता भी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

+1 प्रवेश तिथि बढ़ाने की उठी मांग…छात्रों के हित में फैसला लेने की अपील :ग्रामीण छात्रों को राहत देने के लिए +1 प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए: डॉ. पुंडीर

परिणामों में देरी और दस्तावेजी दिक्कतें बनी बाधा, +1 एडमिशन डेट बढ़ाने की मांग तेज एएम नाथ। शिमला : व7RरR7 ”“हिमाचल प्रदेश में +1 कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला : कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे

शिमला : जयराम ठाकुर ने आज शिमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
Translate »
error: Content is protected !!