सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म किया जारीजारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बल बल सेवा सोसायटी द्वारा सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म जारी किया गया। इस प्रतियोगिता के भरे हुए फॉर्म 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे और 10 अगस्त को ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू होगी। विभिन्न गतिविधियों से होते हुए इसका फाइनल राउंड 19 अक्टूबर को होगा। आज इस प्रतियोगिता का गूगल फॉर्म भी जारी किया गया। इस अवसर पर परमजीत सचदेवा ने कहा कि यह बहुत सराहनीय प्रयास है और मुझे खुशी है कि इस बार भी प्रतियोगिता के साथ सचदेवा स्टॉक्स जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। सोसायटी अध्यक्ष हरकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 15 साल और 16 से 30 साल वर्ग की दो श्रेणियां होंगी। 12 से 15 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु11,000, दूसरा इनाम रु5,100 और तीसरा इनाम रु3,100 होगा। इसी तरह 16 से 30 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु 21,000, दूसरा इनाम रु11,000 और तीसरा इनाम रु 5,100 का होगा। इसके साथ ही ट्राफियां भी दी जाएंगी। कोई भी व्यक्ति अपना हुनर और कौशल दिखाते हुए इन पुरस्कारों का हकदार बन सकता है। अधिक जानकारी के लिए 7277620001, 9530527559 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 लाख रूपये का पैकेज : पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर के छात्र काव्य गुप्ता ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट में सिस्को कंपनी में प्सेलमेंट की हासिल

होशियारपुर :  स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतरीन पैकेजेस के साथ प्लेसमेंट हासिल कर जहां अपना भविष्य रोशन किया है वहीं संस्थान का नाम भी...
article-image
पंजाब , समाचार

आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश अनुसार आम के हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म।

माहिलपुर – एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना सक्रमण बीमारी के कारण सहमी हुई है और इससे लोगों को बचाने के सरकारों को लॉक डाउन व कर्फ्यू लगाना पड़ गया था और इस खतरनाक बीमारी...
article-image
पंजाब

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फैलाई जाए जागरुकता: कोमल मित्तल

लोगों को बूथ लैवल अधिकारियों को सहयोग देने की अपील की होशियारपुर : 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के...
article-image
पंजाब

सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक व्याख्यान का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्थान, संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में, प्रख्यात समाजसेवी, विचारक, पर्यावरणविद् एवं सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन...
Translate »
error: Content is protected !!