सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म किया जारीजारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बल बल सेवा सोसायटी द्वारा सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म जारी किया गया। इस प्रतियोगिता के भरे हुए फॉर्म 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे और 10 अगस्त को ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू होगी। विभिन्न गतिविधियों से होते हुए इसका फाइनल राउंड 19 अक्टूबर को होगा। आज इस प्रतियोगिता का गूगल फॉर्म भी जारी किया गया। इस अवसर पर परमजीत सचदेवा ने कहा कि यह बहुत सराहनीय प्रयास है और मुझे खुशी है कि इस बार भी प्रतियोगिता के साथ सचदेवा स्टॉक्स जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। सोसायटी अध्यक्ष हरकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 15 साल और 16 से 30 साल वर्ग की दो श्रेणियां होंगी। 12 से 15 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु11,000, दूसरा इनाम रु5,100 और तीसरा इनाम रु3,100 होगा। इसी तरह 16 से 30 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु 21,000, दूसरा इनाम रु11,000 और तीसरा इनाम रु 5,100 का होगा। इसके साथ ही ट्राफियां भी दी जाएंगी। कोई भी व्यक्ति अपना हुनर और कौशल दिखाते हुए इन पुरस्कारों का हकदार बन सकता है। अधिक जानकारी के लिए 7277620001, 9530527559 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 जारी कर दिया । यह वॉट्सऐप नंबर है। जिसके जरिए लोग रिश्वत मांगने या लेने की आडियो या वीडियो...
article-image
पंजाब

संपत्तियों की ई-नीलामी से भगवंत मान सरकार ने कमाए 2060 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। पंजाब सरकार समावेशी विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता और सरकार...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जारी ग्राटों से हुए कामों के किए जा रहे उदाघटन : गढ़शंकर व माहिलुपर शहर को इस आप सरकार ने ढाई वर्ष के कार्याकाल में कोई ग्रांट नहीं दी – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में कानून वयस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है और कोई भी व्यक्ति इस समय सुरक्षित महसूस नही कर रहा। रोजाना व्यापारियों व अन्य लोगों से फिरौतियां की डिमांड...
Translate »
error: Content is protected !!