सड़क और बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

हिमाचल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के लिए पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फील्ड में उतर कर काम का जायजा लेंगे। प्रदेश के सभी जोन का दौरा करके फील्ड में हो रहे काम का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले मंत्री विभाग के अधिकारियों के साथ जल्द ही एक बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें वह काम की फीडबैक लेंगे। यह बैठक 23 और 24 जनवरी को विभाग के मुख्यालय निर्माण भवन में होगी। इसमें विभाग के मुखिया सहित सभी चीफ इंजीनियर, एक्सईन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
बैठक में मंत्री विभाग के सभी चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेंगे। इसमें सड़क निर्माण से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर किए जा रहे काम की फीडबैक ली जाएगी, फिर चाहे उसमें अस्पताल, स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो या पुल आदि का निर्माण कार्य शामिल हो। मंत्री विक्रमादित्य सिंह सब कार्यों की प्रोग्रेस अधिकारियों से लेंगे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग एक ऐसा महकमा है, जो दूर-दराज के गांव से जुड़ा हुआ है, इसलिए लोगों की बेहतरी के लिए इस पर सरकार ने पहले दिन से काम करना शुरू कर दिया है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग के सचिव को काम की प्रायोरिटी तय करने के निर्देश दिए। इसमें उन्हें ऐसे हेड्स तैयार करने को कहा है, जिसमें केंद्र से बजट की सबसे ज्यादा जरूरत है। मंत्री ने कहा कि वह खुद दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और काम के लिए बजट मांगेंगे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा। सड़क और बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए वह खुद फील्ड में उतरेंगे। सभी जोन का दौरा करके वह काम का निरीक्षण करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तीन जिलों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया : प्रभावितों के लिए एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि प्रदान करने की घोषणा

पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू, मण्डी तथा लाहौल स्पिति जिला में पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन तरफा सड़क सुविधा से जुड़ेगा स्याठी गांव – MLA चन्द्रशेखर

धर्मपुर (मंडी), 13 जनवरी। विधायक चन्द्रशेखर ने शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के स्याठी गांव में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर एफआईआर दर्ज :परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों कोकिया नामजद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके ) पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में  की गई है। विजिलेंस लंबे समय से इस पोस्ट कोड की जांच कर...
Translate »
error: Content is protected !!