सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक अंगद सैनी गंभीर घायल : मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचारधीन

by

नवांशहर :  कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा नवांशहर के टोंसा गांव के पास हुआ है। जहां वे नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार एंबुलेंस से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दे कि अंगद सैनी की कार के पीछे एक और कार आ रही थी, जो अंगद सैनी की कार से टकरा गई और उस कार में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सवार थे। सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंगद सैनी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है,

जबकि नगर-निगम आयुक्त जालंधर गौतम जैन को मामूली चोटें आईं। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस दुर्घटना के बारे में पता चला उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया, जहां से उन्हें जल्द ही मोहाली के मैक्स अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आई हैं और इस वजह से उनकी हालत भी गंभीर हो गई है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने चब्बेवाल की सरपंच रीना सिद्धू को दी बधाई

होशियारपुर /  दलजीत अजनोहा :  पंचायत चुनाव में चब्बेवाल से रीना सिद्धू को सरपंच बनने पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।...
article-image
पंजाब

विज्ञान विषय के दूसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सम्पन्न 

गढ़शंकर,  1 फरवरी: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में विज्ञान विषय का दूसरे चरण का कम लागत वाली वैज्ञानिक गतिविधियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आज सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मम्मी-पापा सॉरी, लव यू मेरी वाइफ…” नोट छोड़कर घर से निकला डॉक्टर, अगले दिन एक्सप्रेस-वे पर कार में मिला शव

घर से लापता होने के बाद नंदग्राम थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी, कार से दवाइयां और सिरिंज बरामद गाजियाबाद, 1 अक्टूबर: घर में एक नोट छोड़कर लापता हुए 30 वर्षीय पशु चिकित्सक शिवम...
article-image
पंजाब

स्वच्छ व सुरक्षित दीवाली मनाएं शहरवासी : मेयर सुरिंदर कुमार

होशियारपुर, 11 नवंबर : नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने शहरवासियों को दीवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपील की कि वे इस दीवाली के पवित्र त्यौहार को स्वच्छ और...
Translate »
error: Content is protected !!