सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर निकाली जन-जागरूकता रैली

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन दिनभर विभिन्न जनहितैषी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रातःकालीन व्यायाम एवं नाश्ते के उपरांत एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज से देवगाह तक सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने मैदान की सफाई की तथा खोल नाग मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
देवगाह गाँव, जो एनएसएस द्वारा गोद लिया हुआ गाँव है, में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में स्वयंसेवियों द्वारा नशा-निवारण, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता पर आधारित प्रभावी नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवी साक्षी ठाकुर ने स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए, जबकि स्वयंसेवी रंजना भारद्वाज ने एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
शाम के सत्र में श्री केशव राम, संयुक्त निदेशक, मेडिकल कॉलेज चंबा द्वारा “कैरियर मार्गदर्शन” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सही विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोजगार के अवसरों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री दिनेश शर्मा एवं श्रीमती पिंकी देवी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त फायर डिपार्टमेंट सलूणी के श्री पवन राणा द्वारा अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आग लगने की स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षा के आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर किसकी शह पर ले रहे इतने बड़े फैसले : सीएम भगवंत मान किसकी शह पर ले रहे.. ?

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार धरा 4 दिन के अंतराल में के भीतर तीन बड़े एक्शन होते हैं. पहले खबर आती है कि आतंकवाद के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित : नशे से दूरी बनाएं युवा पीढ़ी : रमणीक शर्मा

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। डलहौजी : उपमंडल विधिक सेवा समिति डलहौजी द्वारा बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
Translate »
error: Content is protected !!