बनीखेत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित : नशे से दूरी बनाएं युवा पीढ़ी : रमणीक शर्मा

by

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। डलहौजी : उपमंडल विधिक सेवा समिति डलहौजी द्वारा बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने की।

शिविर का मुख्य विषय “नशामुक्त समाज, भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, भू-संसाधन संरक्षण एवं आपदा पीड़ित पुनर्वास” रहा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रमणीक शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूरी बनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है।
रमणीक शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सच्चा देशभक्त है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण ही पिछले वर्षों में अनापेक्षित आपदाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत है, तभी आने वाली युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज के नैतिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कभी भी नशे का उपयोग न करें तथा ऐसे मित्रों व सहयोगियों से दूरी रखें जो किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी व अध्यक्ष उप-मंडल विधिक सेवा समिति डलहौजी दिव्या शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इस विधिक साक्षरता शिविर में अधिवक्ता नितिन महाजन ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, आर. एल. ठाकुर ने मोटर वाहन अधिनियम तथा आदित्य महाजन ने एन.आई. एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों तथा सत्य साईं पब्लिक स्कूल बनीखेत, गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी और डीएवी कॉलेज बनीखेत के छात्र-छात्राओं ने शिविर के मुख्य विषय “नशामुक्त समाज, भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, भू-संसाधन संरक्षण एवं आपदा पीड़ित पुनर्वास” के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय क्षेत्रवासी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज, पांवटा को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम : कोहरे का अलर्ट

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ठंड का कहर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों में कांग्रेस सरकार विफल : डॉ. सिकंदर कुमार

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बोले सिकंदर, विकास नहीं केवल घोषणाएं कर रही प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क से लेकर स्कूलों तक सरकार की नीतियां सवालों के घेरे में : भाजपा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर : टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित : विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 117 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी...
Translate »
error: Content is protected !!