अनुराग चन्द्र शर्मा ने DC कुल्लू का पदभार संभाला …सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : DC अनुराग चन्द्र शर्मा

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।May be an image of one or more people and text
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला बागवानी और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला जिला है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।May be an image of ‎text that says "‎פפעטת TΟ BAN SINDE AS LAS FROM 190865311066 FROM ΤΟ DAS SRND NAME 213E RD DHEMAN IAS 22SH ASHWANE KAPOOИ SHWANEKAPOOR AS PRASAD LAS 24SH RD NIZEEM IAS 25SH CHAMEL SINGE 29SH 27SMT! 6 CHANDRA LAS MEBAL LAS HAPATRA LAS IAS HAJAN LAS KUMAR AS ATNAGAR LAS ONGA IAS SCRANDEL 10185 POSH 。吸 32SH 여로 LAS जिलाधीश JUWAN AS 12128024069 दिमाचल परटेशी सरकार TAS 200536/01.05 02:05.04090 130894 0806 2406 0102 कुल्लू‎"‎
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मजबूत और समन्वित टीम वर्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी कुल्लू जिले में उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं, जिससे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं।May be an image of one or more people
उन्होंने कहा कि हाल के समय में जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां स्थिति का आकलन कर उसकी गंभीरता का मूल्यांकन एवं समुचित समीक्षा की जाएगी, ताकि राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ़ शुल्क़ बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ़ सुविधाएँ छीन रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं अपनी नाकामी, सीएम बोलते हैं झूठ पीएमजीएसवाई में हिमाचल की प्राथमिकता के लिए केंद्र सरकार का आभार कश्मीर तक रेल पहुँचाने के सपने को पूरा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पहले जान लें योग्यता और नियम…किन 9 गलतियों से हो सकते हैं बाहर

एएम नाथ । हिमाचल प्रदेश में, पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए किसी खास शैक्षणिक योग्यता का होना जरूरी नहीं है. राज्य को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया गया है। इसलिए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन 22 अगस्त को : ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 84 विद्यार्थी भाग लेंगे – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त. ऊना में एचआईवी और एड्स के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!